जब वोट लगे घटने, चुनावी तोहफे लगे बंटने: घरेलू गैस की कीमत घटने पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत ₹200 घटाने की घोषणा किए जाने के बाद कहा है, "जब वोट लगे घटने तो चुनावी तोहफे लगे बंटने।" उन्होंने आगे कहा, "जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाली निर्दयी (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी की (नेतृत्व वाली) सरकार अब माताओं-बहनों से दिखावटी सद्भावना जता रही है।"